राजगढ़ डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा साहु को मिला विभिन्न शाखाओं का दायित्व

Spread the love

राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर सुश्री रोशनी वर्धमान के अवकाश पर चले जाने से प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा साहू को स्थानीय निर्वाचन, सामान्य निर्वाचन, सूचना का अधिकार एवं सिटीजन चार्टर, वरिष्ट लिपिक द्वितीय, वरिष्ठ लिपिक प्रथम, लायसेंस, आडिट एवं निरीक्षण, जनसुनवाई, सी.एम. मॉनिटरिंग, जनप्रतिनिधि से प्राप्त पत्र, स्टेट पी.जी., कलेक्टर आवेदन, माफी, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान, आयोग/लोकायुक्त से प्राप्त पत्र, आई.एस.ओ./ई-आफिस, जिला खनिज विभाग, बाल श्रम परियोजना, जिला योजना समिति, जिला आबकारी विभाग, जिला परिवहन विभाग, दुरसंचार डॉकतार विभाग, विक्रयकर/आयकर के साथ समन्वय, जिला पंजीयक के साथ समन्वय, एनआईसी के साथ समन्वय, नापतोल के साथ समन्वय, विधिक सहायता अधिकारी के साथ समन्वय, मौसम विभाग के साथ समन्वय, जनसम्पर्क, आकाशवाणी/दूरदर्षन एवं उप संचालक सामाजिक न्याय राजगढ़ एवं कोविड कॉल सेंटर का प्रभार सौंपा गया है। इस आशय का जारी आदेष अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रभावषील किया गया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा