प्रसव के गंभीर प्रकरण में भोपाल रेफर न करते हुए राजगढ़ रेफर करने की जांच ए.डी.एम. करेगे

Spread the love

*ब्यावरा के डॉ. कुकरेले राजगढ़ पदस्थ कोविड वैक्सिनेशन की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश*

राजगढ़ ब्यावरा (मप्र) कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा गत दिवस ब्यावरा चिकित्सालय द्वारा देर रात सीजियर प्रसव के एक प्रकरण को भोपाल रेफर न करते हुए राजगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ए.डी.एम. को जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देष भी दिए। साथ ही ब्यावरा में पदस्थ एन्सथेटिक डॉ. कुकरेले को राजगढ़ पदस्थ करने के निर्देश भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कटारिया को दिए है। उन्होंने यह निर्देश आज यहां कोविड-19 वैक्सिनेशन अभियान की दैनिक समीक्षा बैठक में दिए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बुधवार को 12,000 कोविड वैक्सीन उपलब्ध होगी। उपलब्धता के आधार पर उन्होंने नरसिंहगढ़ को 6,000, ब्यावरा को 4,000 तथा राजगढ़ खिलचीपुर एवं जीरापुर को 1-1 हजार वैक्सिनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया।
इस मौके पर उन्होंने जिले में गत शुक्रवार को गर्भवति माताओं के कम संख्या में कोविड वैक्सिनेशन पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी लगाने के निर्देष कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को दिए। इसके साथ उन्होंने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व अभियान की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 नियत है। राजस्व के अधिकाधिक प्रकरणों का निराकरण राजस्व अधिकारी सुनिष्चित करें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर, एस.डी.एम. राजगढ़ सुश्री पल्लवी वैद्य, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कटारिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा