सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे पारदर्शी व्यवस्था अंतर्गत स्थानीय संकट प्रबंधन समूह के सदस्य को भी जोडे – कलेक्टर

Spread the love


राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतें एवं नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देषित किया है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सभी तरह की शिकायतों और कमियों को दूर करते हुए पूरी तरह से पारदर्षी बनाया जाए। हितग्राहियों को शासन मंशानुसार योजना का पूरा लाभ मिले तथा खाद्यान्न की किसी भी अनिमिययता एवं कालाबजारी नही हो सके, ऐसी व्यवस्था सुनिष्चित करें।
इस उद्देष्य से उन्होंने कोविड-19 के अंतर्गत गठित संकट प्रबंधन समूह को नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर एवं ग्राम पंचायतों को राशन वितरण व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्षी बनाने के लिए इस कार्य से जोडे जाने के निर्देष दिए है। यह टीम भी उन्होंने कहा है कि यह टीम वितरण व्यवस्था की भी सत्त समीक्षा करें ताकि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जा सके।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा