मजदूर की हत्या का आरोपी राधेश्याम दांगी को देहात थाना पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Spread the love

ब्यावरा (राजगढ़) अजनार नदी के किनारे बने कमरे में सोए हुए रेत धोने वाले मजदूर 30 वर्षीय बनवारी सिलावट की हत्या के आरोपी को देहात थाना पुलिस की टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। 31 जुलाई 2021को मृतक के छोटे भाई संजू पिता नाथूलाल सिलावट उम्र 25 वर्ष की रिपोर्ट पर अप/ क्रमांक 284/ 20 21 धारा 302 भा.द.वि. के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद एवं ब्यावरा एसडीओपी श्रीमती किरण अहिरवार द्वारा मामले में बार-बार मार्गदर्शन दिए जाने के साथ ही एफएसएल डॉग स्कवाड टीम भी आई थी। डॉग स्क्वाड घटनास्थल से मृतक को सूंघ कर सीधे नदी किनारे किनारे होकर गांव मोहनपुरा ही पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी की खोज की और 1 अगस्त 2021 को सुबह मोहनपुरा के रेत मालिक राधेश्याम दांगी जिसके यहां 5-6 वर्षों से मृतक मजदूरी करता था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीओपी श्रीमती अहिरवार ने बताया कि इस मजदूर की हत्या राधेश्याम दांगी के पुत्र मुरली दांगी उम्र 26 साल ने की जाना कबूला है। आरोपी ने बताया कि मृतक बनवारी सिलावट बात बात पर उसका मजाक उड़ा कर उसकी बेज्जती किया करता था। जिसके कारण गुस्से में आकर उसने उसके सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी। आरोपी मुरली को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी आदित्य सोनी, सउनि बने सिंह भिलाला,सउनि बने सिंह मनडोरिया,सउनि राकेश कुमार,सउनि अरुण जाट, प्राआर आशीष दुबे,प्राआर जुगल किशोर,प्राआर संतोष कुमार वर्मा, आरक्षक गुरु गोविंद, आर कालीचरण मीणा, आर गोवर्धन,आर चेतन सिंह चौहान, आर परमेश्वर दास, आर भगवती प्रसाद, आर राजेश कोली, महिला आरक्षक पूजा घानेकर,आर हेमंत भार्गव का सराहनीय योगदान रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा