आवंटित कोविड वैक्सीन डोज का शतप्रतिशत उसी दिन टीकाकरण सत्र में करें – कलेक्टर दो को नोटिस

Spread the love

समय सीमा बैठक में दिए निर्देश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवंटित कोविड वैक्सीन डोज का शतप्रतिशत उसी दिन टीकाकरण सत्र में करें। अगले टीकाकरण सत्रों के लिए बचाकर नही रखे। इससे जिले को वैक्सीन का आवंटन मिलने में समस्याएं आती है और आवंटन कम प्राप्त होता है। यह निर्देश उन्होंने आयोजित समय सीमा बैठक में कोविड वैक्सिनेशन की समीक्षा के दौरान दिए। इस दौरान खिलचीपुर विकासखण्ड में वैक्सिनेशन की समीक्षा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण नही हो पाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की एवं उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए।
बैठक में ऑक्सीजन प्लान्ट की राजगढ़ एवं सारंगपुर में इन्टालेशन की समीक्षा के दौरान सारंगपुर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सिविल अस्पताल सारंगपुर में ऑक्सीजन प्लान्ट इन्टालेशन का कार्य पूर्ण होने एवं प्रारंभ करने के लिए पूरी तरह तैयार होने की जानकारी देने पर कलेक्टर श्री सिंह ने पी.आई.यू. एवं एम.पी.ई.बी. से ओ.के. रिपोर्ट प्राप्त करने उपरांत प्रारंभ करने एवं ऑक्सीजन प्लांट हेतु आवष्यक जनरेटर की व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष भी दिए।

इस अवसर पर उन्होने 7 अगस्त, 2021 को अन्नोत्सव की तैयारियों जिला अस्पताल में बच्चा आई.सी.यू. कोविड वार्ड की स्थापना, भैंसवा माता मंदिर के निर्माण कार्य, ग्राम जमुनिया गणेष मार्ग में छूटे हुए 160 मीटर का निर्माण, धारणाधिकार अंतर्गत विकासखण्डवार सर्वे की अद्यतन स्थिति, राजगढ़ शहर में 6 अगस्त, 2021 को रोजगार मेले के आयोजन तथा खेती किसानी अंतर्गत रसायनिक उर्वरकों की उपलब्धता एवं मांग की बिन्दुवार समीक्षा की एवं आवष्यक निर्देष दिए।
‘‘अन्नोत्सव‘‘ की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खिलचीपुर द्वारा फोन नही उठाने और मोबाईल स्विच ऑफ रखने एवं आवष्यकता के समय उपलब्ध नही रहने पर नाराजगी व्यक्त की तथा शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि ‘‘अन्नोत्सव‘‘ समारोह के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के प्रति संबंधित अधिकारी गंभीर रहे। यह शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें लापरवाही अथवा ढि़लाई करने वाले बख्शे नही जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री केदार सिंह, अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे तथा अनुविभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा