नवागत डीपीसी इंदौलिया का ब्यावरा मे हार माला पहनाकर किया स्वागत

Spread the love

ब्यावरा (राजगढ़) जनपद शिक्षा केन्द्र ब्यावरा में समीक्षा बैठक के दौरान जिले में पदस्थ हुए नवागत डीपीसी पीएस इंदौलिया का जनशिक्षकों की उपस्थिति में बीआरसी नागेंद्र सिंह द्वारा स्वागत किया गया ,सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात डीपीसी श्री इंदौलिया पूर्व डीपीसी विक्रम सिंह राठौर सहित एपीसी नामदेव , शीतल कौशरवार का साफा बांधकर फूलमालाओं से बीआरसी नागेन्द्र सिंह गूर्जर द्वारा स्वागत किया।
नवागत डीपीसी ने अपने उद्बोधन में जनशिक्षकों से कहा कि स्कूलो में मिडिल क्लास के बच्चे पढ़ते हैं उन बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। शासन की मंशानुसार उन बच्चों को शासन की योजनाओं का ज्यादा ज्यादा लाभ मिले पूर्व डीपीसी श्री राठौर ने जनशिक्षकों के कार्य की प्रशंसा की इस अवसर पर समस्त बीएसी ,जनशिक्षक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भीलवाडीया जनशिक्षक गोपाल ने किया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा