विद्युत कर्मचारी के संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में अधिकारी एवं कर्मचारी काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल पर रहे

Spread the love

ब्यावरा (राजगढ़) विद्युत कर्मचारी के संयुक्त तत्वाधान में राजगढ़ जिले के अंतर्गत संभाग राजगढ़ ब्यावरा नरसिंहगढ़ एव जीरापुर मे चरणबद्ध कार्यक्रम अनुसार एक दिवसीय हड़ताल रखी गई है जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा काली पट्टी बांधकर कलम बंद हड़ताल पर रहे अस्पताल की सेवा को छोड़कर सभी कार्य प्रभावित रहे राजगढ़ जिले के जिला संयोजक पहलाद क्षत्रिय नरसिंहगढ़ संभाग के द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा इंक्रीमेंट एरियल महंगाई भत्ता आउट सोर्स कर्मचारियों एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित करने कोविड-19 में प्रभावितों को पूर्णा योद्धा मानकर 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा विद्युत कंपनी के निजी करण को रोकने संबंधी मांग की गई है आगे बताया की नहीं मानने पर दिनांक 13.8.2021 से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा