सिटीजन पोर्टल के माध्यम से थाना ब्यावरा (शहर) में हुई जिले की प्रथम ई -एफआईआर

Spread the love

*म.प्र. शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जन सामान्य को सुविधा मुहैया कराने की जा रही नवीन पहल*

ब्यावरा (राजगढ़) मध्य प्रदेश शासन द्वारा पूर्व से संचालित किया जा रहे सिटीजन पोर्टल पर प्रारंभ की गई ई – एफआईआर योजना के अन्तर्गत राजगढ़ जिले में पहली इलेक्ट्रॉनिक-एफआईआर दर्ज हुई है।
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जन सामान्य को सुविधा मुहैया कराने की दिशा में नवीन पहल करते हुए ई- एफआईआर की सुविधा को प्रारंभ किया गया है जिसमें प्रारंभिक चरण में साधारण चोरी एवं वाहन चोरी के मामलों में यह एफआईआर पंजीकरण किया जाना अब संभव हो सकेगा।
पंजीकरण किए जाने हेतु प्रावधानो के तहत साधारण चोरी के मामलों में 01 लाख से कम कीमत के पंजीकरण हो सकेंगे जबकि वाहन चोरी के मामलों में 15 लाख कीमत तक हो सकेगी अब ई -एफआईआर। सिटीजन पोर्टल के माध्यम से f.i.r. दर्ज करने उपरांत संबंधित थाने को प्रेषित किया जा सकेगा वही संबंधित थाने के थाना प्रभारी पोर्टल पर प्रदान की गई डेस्क पर प्राप्त सूचना पर अग्रिम कार्रवाई कर विवेचना प्रारंभ कर सकेंगे, जिले के ब्यावरा शहर थाना क्षेत्र में यह पहली ई – एफ आई आर दर्ज की गई है।
उक्त योजना के अन्तर्गत फरियादी को थाने पर आने-जाने में समय की बचत एवं तत्काल कार्यवाही हेतु थाना ब्यावरा (शहर) में फरियादी प्रकाश वर्मा के द्वारा आनलाईन रिपोर्ट करने पर ई- एफआईआर रजिस्ट्रेशन के अन्तर्गत अपराध क्रं. 487/2021 धारा 379 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार ई-एफआईआर पर तत्काल ही विवेचक नियुक्त करते हुए कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है जिसमें जल्द ही विवेचना पूर्ण कर अपराधियों की गिरफ्तारी की जावेगी। निश्चित रूप से यह सुविधा जन सामान्य के लिए समय की बचत एवं तत्काल न्याय दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए सिटीजन पोर्टल में दी गई सुविधाओं मैं लगातार जनसामान्य के उत्साह को देखते हुए उनके समय की बचत एवं जल्द से जल्द पुलिस कार्रवाई किए जाने हेतु इस सुविधा को प्रारंभ किया गया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा