कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण पटवारी, पंचायत सचिव को निलंबित तथा सरपंच को पद से पृथक करने के निर्देश दिए

Spread the love

राजगढ़ (मप्र) कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को राजगढ़ जिले की जमीनी हकीकत जानी। वे आज जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर व्यवस्थाओं सहित योजनाओ का सघन जायजा लिया। सर्वप्रथम कलेक्टर ने जीरापुर तहसील कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील कोर्ट में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण नहीं होने पर जीरापुर तहसीलदार श्री अरविंद दिवाकर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कुंडलिया हल्का पटवारी श्री केशव भदौरिया को भी कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
इसके पश्चात् आमलाबे गौशाला के निरीक्षण के दौरान गौ-शाला का निर्माण पूर्ण नहीं करने, अव्यवस्थित तरीके से संचालन करने, कार्य में लापरवाही बरतने तथा झूठी जानकारी देने पर आमलाबे सरपंच श्रीमती नोरंगबाई को पद से पृथक करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और पंचायत सचिव श्री सज्जन सिंह चौहान को निलंबित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित बैठक में सरपंच तथा सचिव द्वारा बताया गया था कि गौशाला में 90 गाये हैं । कलेक्टर द्वारा मौके पर निरीक्षण के दौरान गौशाला में 1,015 गाये पायी गई। साथ ही जीरापुर के ग्राम लखोनी में उचित मूल्य दुकान, आगनवाडी केंद्र तथा पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। ग्राम लखोनी के शिकायतकर्ता श्री लाल ने बताया की उन्हें खेत और तालाब की राशि नहीं मिली। आवेदन की शिकायत का मौके पर सचिव से चर्चा कर शिकायत का निराकरण कराया गया। शिकायत निराधार पाई गईं।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने खिलचीपुर के ग्राम चिबडकला में स्थित आंगनवाड़ी भवन जो वर्ष 2019 में स्वीकृत किया गया है का कार्य पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही सी.ई.ओ. जनपद खिलचीपुर को जल्द ही कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। चिबड़कला गाँव की आवेदक श्रीमती निर्मला बाई ने बताया कि उनके पति का निधन हो गया। उन्हें विधवा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर ही सी.ई.ओ. जनपद को विधवा पेंशन में नाम जोड़ने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजगढ़ के सवासड़ा गांव में पहुँचकर उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाई गई। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा