निकाय कर्मचारीयो ने संजय जाट के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा

Spread the love


ब्यावरा (राजगढ़) :– मध्य प्रदेश नगर पालिका संचा. स्थानीय संस्थाएं कर्मचारी महासंघ जिला राजगढ़ के बैनर तले आज नगर पालिका ब्यावरा के कर्मचारियों ने एक रैली निकालकर निकाय कर्मचारी लिपिक संजय जाट को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा उन्होंने मांग की गई है कि 14 अगस्त को संजय जाट को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज तो हो गई मगर गिरफ्तारी नहीं होने से नगरपालिका कर्मचारियों में काफी आक्रोश है आज दिए ज्ञापन में मांग की है कि दोषी व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए गिरफ्तारी नहीं होने की दशा में जिले के समस्त कर्मचारीयो को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा