द्वितीय चरण के महाअभियान मे बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही 91.41 प्रतिशत लोगो को वैक्सिनेशन के डोज लगाये गये

Spread the love

राजगढ़ (ब्यावरा) मप्र:–जिले में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ ही कोविड-19 वैक्सिनेशन महा अभियान का द्वितीय चरण में आज स्थापित 302 टीकाकरण केन्द्रों के माध्यम से प्रारंभ हुआ। आज 25 अगस्त, 2021 को प्रातः से ही लोग कोविड वैक्सिनेशन हेतु अपने-अपने टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचने लगे थे। शाम 06ः00 बजे तक निर्धारित 67,600 वैक्सिनेशन लक्ष्य के विरूद्ध 91.41 प्रतिशत हितग्राहियों द्वारा कोविड वैक्सीन के डोज लगवाए गए। शाम 06ः00 बजे के बाद भी हितग्राही कोविड वैक्सिनेशन हेतु अपनी-अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाईनों में लगे रहे।
जिला प्रशासन द्वारा शाम 06ः00 तक जारी टीकाकरण प्रतिशत की विकास खण्डवार जानकारी अनुसार ब्यावरा में 14,300 लक्ष्य के विरूद्ध 11655 लोगो द्वारा कोविड टीकाकरण कराया गया। इसी प्रकार खिलचीपुर में 8,500 के विरूद्ध 7576, नरसिंहगढ़ 14,000 के विरूद्ध 11,382, जीरापुर में 7,000 के विरूद्ध 7339, राजगढ़ 10,000 के विरूद्ध 8402, सारंगपुर में 10,800 के विरूद्ध 12,359, बोड़ा में 750 के विरूद्ध 716 तथा कुरावर में 750 कोविड टीकाकरण लक्ष्य के विरूद्ध 819 लक्षित व्यक्तियों द्वारा केविड वैक्सीन लगवा ली गई। इसके बाद भी टीकाकरण केन्द्रों के बाहर लोग कोविड टीकाकरण हेतु लाईनों में लगे रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा