स्कूली छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

Spread the love

बिना कपड़े के स्कूल आने और लड़कों को बिगाड़ने को लेकर की अभद्रता

माचलपुर/राजगढ़:– माचलपुर नगर में हायर सेकेंडरी स्कूल की दर्जनों छात्राओं ने थाने पहुंचकर स्कूल प्राचार्य पर मनमानी और अभद्रता का आरोप लगाते हुए आवेदन पुलिस थाने में दिया तथा प्राचार्य को स्कूल से हटाने की मांग की l स्कूली छात्राओं ने पत्रकारों को बताया कि स्कूल प्राचार्य श्री मालवीय हमारे ऊपर अनर्गल आरोप लगाते हुए कहते हैं कि तुम स्कूल में पढ़ाई नहीं कर रहे हो लड़कों के साथ बातचीत करते हो और बाथरूम में खड़े होकर लड़कों से चर्चा करते रहते हो प्राचार्य ने यह बात किसी एक दो लड़कियों से नहीं की बल्कि सामूहिक रूप से सभी लड़कियों पर इस तरह के अनर्गल आरोप लगाए स्कूली छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्राचार्य हमें बदनाम करने की नियत से साजिश रच रहे हैं जो उचित नहीं है ऐसे प्राचार्य को स्कूल से तत्काल हटाया जाए l स्कूली छात्राओं ने थाने में पहुँचकर प्राचार्य विरोधी नारे भी लगाए और लिखित आवेदन थाना प्रभारी को देते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की l. जिस पर पुलिस माचलपुर ने अपराध क्र 245/21 धारा 355 509 i p c की धारा 11/501में अपराध पंजीबद्ध किया

वही दूसरी तरफ हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य रामलाल मालवीय ने पत्रकारों को बताया कि छात्राएं स्कूल में स्कूल ड्रेस पहन कर नहीं आती है अनुशासन का उल्लंघन कर रही है तथा दिन भर पढ़ाई के स्थान पर वार्तालाप करती रहती है इस बाबत उन्हें समझाइश देकर अनुशासित रहने की हिदायत दी गई है और स्कूल में ड्रेस पहन कर आने की बात कही गई है इसमें कुछ भी गलत नहीं है छात्राएं जो आरोप लगा रही है वह असत्य निराधार है अनुशासन विद्यालय की पहली प्राथमिकता है जिसका पालन छात्र छात्राओं को करना होगा

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा