कोविड-19 टीकाकरण अभियान 17 को राजगढ़ शहर में 22 स्थानो पर होगा टीकाकरण

Spread the love

*अभियान की सफलता के लिए 22 सेक्टर अधिकारी एवं 74 कर्मचारियों कि ड्यूटी लगाई गई*

राजगढ़/ब्यावरा:–अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ सुश्री नेहा साहू द्वारा दी गई जानकारी अनुसार नगरीय क्षेत्र राजगढ़ शहर के समस्त वार्डो में कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान हेतु 17 सितम्बर, 2021 शुक्रवार को 22 स्थानों पर टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण कार्य हेतु 74 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो 22 सेक्टर अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देषों का पालन करेंगे। नियुक्त कर्मचारियों को प्रातः 08ः00 बजे से सायं 07ः00 बजे तक सौपें गये वार्डो में शतप्रतिषत टीकाकरण कराया जाना सुनिष्चित के निर्देष दिए गए है। साथ ही निर्धारित टीकाकरण केन्द्र अंतर्गत घर-घर सम्पन्न करने, अपील एवं पीले चावल वितरण करने का कार्य 16 सितम्बर, 2021 को करने के निर्देष भी दिए गए है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा