कलेक्टर हर्ष दिक्षित ने चर्चित ग्रामीण विकास विभाग को अपेक्षाओ पर खरा उतरने के दिये निर्देश

Spread the love

*कहा अपनी समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें*

 

राजगढ़/ब्यावरा :– जिले में घटिया और फर्जी बिलो के भुगतान करने के नाम पर चर्चित विभाग को जन हितैषी कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने कहा है कि ग्रामीण विकास विभाग अपनी समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्षन करें। सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों। हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र लाभार्थी अनावष्यक परेशान नहीं हो। उनको शासन की योजना से लाभांवित करने हेतु संबंधित अधिकारी स्वयं उन तक पहुंचे। कलेक्टर दीक्षित पंचायत एवं ग्रामीण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री प्रीति यादव, अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर, समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं ग्रामीण विकास विभाग के परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।
साथ ही मनरेगा की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिक से अधिक मानव दिवसीय रोजगार सृजित कर ग्रामीण जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार देने, राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय युवकों का चिन्हांकन करने तथा श्रृद्धा के केन्द्र मंदिरों की मरम्मत एवं सौदर्यीकरण कराए जाने हेतु प्रस्ताव देने तथा रिक्त शासकीय भवनों का उपयोग आंगनवाड़ी केन्द्र आदि के लिए करने निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण अंचलों में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की योजनावार समीक्षा की आवष्यक निर्देष दिए।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा