नातरा एवं झगड़ा प्रथा के विरुद्ध सुठालिया पुलिस की कार्यवाही

Spread the love

*टापरी में आग लगाकर एवं मक्का, सोयाबीन की फसल काटकर नुकसान करने वालों पर अपराध दर्ज*

ब्यावरा/सुठालिया:–नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक दंश के रूप में है जिसके चलते इस कुरीति ने लोगों के नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं किया, फिर भी जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे।
वही पुलिस टीम भी अपना काम बखूबी निभा रही है ऐसा ही एक मामला थाना सुठालिया क्षेत्र अंतर्गत देखने में आया है जिसमें तीन व्यक्तियों ने झगड़े के रुपए मांगने के एवज में टापरी में आग लगाकर एवं सोयाबीन, मक्का की फसल काट कर नुकसान किया है वहीं थाना प्रभारी सुठालिया, जिला राजगढ़ एवं उनकी टीम द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
दिनांक 17.09.21 को फरियादी दशरथ पिता हजारीलाल तंवर 28 साल निवासी ग्राम बोरदा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 16/09/2021 रात्रि करीब 11:30 बजे एक राहगीर ने मुझे आकर बताया कि तुम्हारे टापरी में रखे भूसे में आग लग गई है मैंने अपने हांसरोद रास्ते वाले कुए पर जाकर देखा मेरी टापरी में आग लग रही थी जिसे मैंने तो था गांव वालों ने कुएं पर रखी मोटर के पानी से आग बुझाया आग लगने से मेरा करीब ₹50000 का नुकसान हुआ है रिपोर्ट पर आगजनी क्रमांक 20/2021 कायम कर जांच में लिया गया दोराने जांच फरियादी दशरथ तंवर व साक्षी के कथन लिए गए साक्षी रामबाबू तंवर जगन्नाथ तंवर अर्जुन सिंह तंवर ने बताया कि हमारे खेत की मक्का तथा सोयाबीन की फसल वह भी काटकर नुकसान किया है जिससे हमारा करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है हमने मोबाइल के टॉर्च के उजाले में धनबस कला थाना कालीपीठ के ओमप्रकाश पिता रामकिशन तवर फूल तंवर तथा बहादुर सिंह तंवर तवर को आग लगाकर तथा फसल काटकर भागते देखा है आगजनी जांच पर से आरोपी गणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/2021 धारा 436 427 383 34 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया गया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा