सीईओ जिला पंचायत ने जल निगम द्वारा चलचित्र प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

Spread the love

गांव गांव पहुंचकर प्रचार रथ बताएगा शुद्ध पेयजल की उपयोगिता

राजगढ़/ब्यावरा:– जल निगम राजगढ़ द्वारा ब्यावरा विकासखंड के 125 ग्रामों में शुद्ध पेयजल की उपयोगिता बताने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री प्रीति यादव ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया प्रचार रथ ग्रामवासियों को योजना अंतर्गत प्रदाय जल की उपयोगिता पानी की शुद्धता- अशुद्ध, जल जनित बीमारियों सहित अन्य बिंदुओं पर ज्ञानवर्धक जानकारी भी देगा। इस अवसर पर ई-जल निगम श्री जैन, एसडीओ श्री प्रताप सिंह सिसौदिया सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा