2 अक्टूबर को विधिक जन जागरूकता मेला एवं शिविर का आयोजन

Spread the love

मंगल भवन परिसर राजगढ़ में

राजगढ़/ब्यावरा :–‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ कार्यक्रम अंतर्गत राजगढ़ में 02 अक्टूबर, 2021 को विधिक जन जागरूकता मेला एवं शिविर का आयोजन मंगल भवन परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर से मंगल भवन तक प्रभात फेरी का आयोजन प्रातः 09ः00 से 10ः00 बजे तक, महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा विधिक जन जागरूकता मेला एवं शिविर के शुभारम्भ का लिंक एवं दूरदर्शन के माध्यम से सीधा प्रसारण प्रातः 11ः00 से दोपहर 12ः00 बजे तक, जिला विधिक जनजागरूकता मेला एवं शिविर का शुभारम्भ अपरान्ह 12ः05, मेला एवं शिविर का आयोजन अपरान्ह 12ः05 से अपरान्ह 04ः00 बजे तक किया जाएगा।
इस आषय की जानकारी में अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर ने बताया कि शिविर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, न्यायाधीष एवं शासकीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहेगे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा