02 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक सम्पूर्ण भारत में जागरूकता कार्यक्रम एवं आउटरीच एक्टीविटी का आयोजन

Spread the love

‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम आज मंगल भवन में

राजगढ़:–जिले में 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 2021 तक सम्पूर्ण भारत में जागरूकता कार्यक्रम एवं आउटरीच एक्टीविटी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजगढ़ द्वारा भी अभियान के प्रारंभिक दिवस 02 अक्टूबर को कार्यक्रमों का अयोजन किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला न्यायालय राजगढ़ में प्रातः 09ः00 राष्ट््रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पष्चात पैरालीगल वालेंटिर्स, समाजसेवी संस्थाओं व समस्त जिला प्रषासन के विभागों के समन्वय से प्रभात फेरी रैली का प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। रैली विभिन्न मार्गो से चलकर नाका नम्बर 03 मंगल भवन पहुंचेगी। मंगल भवन परिसर में मेले का आयोजन प्रातः 11ः00 बजे से किया जाएगा। जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के समन्वय से आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु स्टॉल लगाये जाएगे एवं विधिक साक्षरता जागरूकता षिविर का आयोजन किया जाएगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा