अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया और अवैध शराब सप्लाई करने वाले 08 आरोपी पकड़ाए

अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया और अवैध शराब सप्लाई करने वाले 08 आरोपी पकड़ाए

Spread the love

छापीहेड़ा/राजगढ़:–जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 43 लीटर अंग्रेजी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 08 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए उल्लेखनीय है कि दिनांक 20/10/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमें थाना छापीहेड़ा में 2 प्रकरण आशाबाई कंजर निवासी कंजर डेरा निवासी छापीहेड़ा, रामचंद्र तंवर निवासी पवारखेड़ी, थाना भोजपुर से रामप्रसाद वर्मा निवासी भोजपुर, थाना करनवास से पप्पू वर्मा निवासी सनखेड़ी, थाना सुठालिया से रमाबाई कंजर निवासी सुठालिया, नरसिंहगढ़ थाना से अशोक कुशवाह निवासी थावरिया मोहल्ला नरसिंहगढ़, थाना कुरावर में 2 प्रकरण अलकेश वर्मा निवासी प्रतापपुरा एवं राकेश मारन निवासी लसूडलया रामदास उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा