प्रदेश में 7 करोड़ के वैक्सिनेशन की संख्या की पार करने पर मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य अमले को दी बधाई

Spread the love

*कलेक्टर ने एएनएम और एमपीडब्ल्यू का किया पुष्पहारो एवं पुष्पगुच्छ से अभिनंदन*
राजगढ़/ब्यावरा :–प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह द्वारा गत दिवस प्रदेश वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के 07 करोड़ हितग्राहियों के वैक्सीनेशन की संख्या को पार करने पर वैक्सीनेशन कार्य में संलग्न प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अमले सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अमले को दी बधाईं दी गईं साथ ही उन्होंने 31 दिसंबर 20 21 तक वैक्सीनेशन के शत.प्रतिशत लक्ष्य को पाने समय सीमा निर्धारित कि, आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में जिले से कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस यदु जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ भगोरिया सहित टीकाकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले एमपीडब्ल्यू एवं एएनएम शामिल हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस उपरांत कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा एक हाथ से निःशक्त भाटपुरा के एम पी डब्ल्यू श्री आत्माराम कुमावत द्वारा टीकाकरण सत्रों में अब तक 4305 वैक्सीन लगाने तथा एएनएम श्रीमती हेमलता वर्मा एक दिवस में 724 वैक्सीन लगाने एवं टीकाकरण मोटिवेशन करने पर एएनएम श्रीमती रेखा भिलाला श्रीमती सीमा साहू श्रीमती हेमलता प्रजापति श्रीमती कविता गहलोत एवं श्रीमती आरती राठौर को पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया र्तथा टीकाकरण के लिए दोगुने उत्साह से कार्य करने प्रेरित किया गया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा