ब्यावरा स्थित बस डिपो भूमि 5,448 वर्गमीटर क्षेत्रफल का होगा विक्रय

ब्यावरा स्थित बस डिपो भूमि 5,448 वर्गमीटर क्षेत्रफल का होगा विक्रय

Spread the love

राजगढ़/राजगढ़:–14 नवम्बर, 2021म.प्र. शासन द्वारा वाणिज्यिक कर विभाग की ब्यावरा स्थित बस डिपो परिसम्पत्ति खसरा क्रं. 1278/283/1 कुल भूमि क्षेत्रफल 5,448 वर्गमीटर के विक्रय का निर्णय लिया गया है। म.प्र. लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा 02 नवम्बर, 2021 को सम्पत्ति के विक्रय हेतु निविदा जारी की गई है। परिसम्पत्ति के निर्वतन के संबंध में प्री-बिड बैठक 17 नवम्बर, 2021 को परिसम्पत्ति स्थल ब्यावरा बस डिपो परिसर पर दोपहर 12ः00 बजे अपरान्ह 02ः00 बजे तक आयोजित की गई है।
उप सचिव म.प्र. शासन, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग श्री प्रदीप जैन द्वारा इस आशय की दी गई जानकारी अनुसार निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 08 दिसम्बर, 2021 निर्धारित कि गई है। शासन द्वारा इस सम्पत्ति का रिजर्व मूल्य 8,15,00,000 रूपये राशि निर्धारित की गई है। इस सम्पत्ति की नीलामी निविदा ई-आक्षन के माध्यम से 10 दिसम्बर, 2021 को की जाएगी। निविदा हेतु आवेदन एम.पी. ई-टेण्डर पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उप सचिव लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग श्री जैन से मो.न. 9405430330 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा