तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में सीएलसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 नवंबर से प्रारंभ

Spread the love

राजगढ़/मप्र:–तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए एआईसीटीई नई दिल्ली द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्था स्तर की काउंसलिंग की समय सारणी जारी की गई है
प्रवेश के लिए विद्यार्थी इंजीनियरिंग डिप्लोमा, डिप्लोमा नॉन पीपीटी, डिप्लोमा अंबेडकर -एकलव्य योजना बेचलर आफ टेक्नोलॉजी, बी फार्मेसी, डी फार्मेसी, बीआर्क, फॉर्म डी, एकीकृत एमबीए, एकीकृत एमसीए, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एमटेक, एम-ई पूर्णकालिक, एम फार्मेसी, एमबीए पूर्णकालिक, एमसीए, एम आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए 22 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। संस्था स्तर की काउंसलिंग के लिए पंजीयन करा चुके अभ्यार्थी को इच्छुक संस्था में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वयं उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
मेरिट के अनुसार प्रवेश की कार्रवाई की जाएगी। प्रवेश निरस्त करने की सुविधा 29 नवंबर को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी रजिस्ट्रेशन 30 नवंबर को दोपहर 11 बजे तक किया जा सक सकेगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा