खाद्य पदार्थों में मिलावट, की गोपनीय शिकायत अब पोर्टल पर

Spread the love

 


राजगढ़/राजगढ़:–खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम संबंधी विविध कार्यों को समग्र पोर्टल पर लाने के मकसद से खाद्य सुरक्षा एम.आई.एस. पोर्टल- पोशन (पी.ओ.एस.एच.ए.एन.) शुरू किया गया है। पोर्टल पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, विनियम 2011 के नियमों का खाद्य कारोबारी द्वारा पालन नहीं करने व खाद्य पदार्थों में मिलावट या अनियमितता संबंधी शिकायत लोगों द्वारा गोपनीय तरीके से दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आम नागरिक उचकिंउपेण्पद पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इस सिलसिले में बताया गया है कि उक्त अधिनियम की धारा 31 के तहत सभी खाद्य कारोबारियों को पंजीयन कराना व खाद्य लाइसेंस लेना अनिवार्य है। खाद्य लायसेंस एवं पंजीयन के लिए मार्गदर्शन लेने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन कार्यालय ईदगाह हिल्स भोपाल में खाद्य सुरक्षा हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसका टेलीफोन नम्बर 0755- 2665036 और ईमेल विवकेंमिजलीमसचकमेउच/हउंपस.बवउ है। इस पर जानकारी ली जा सकती है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा