कलेक्ट्रेट कार्यालय में होगा कोषालय से संबंधित समस्याओं के आवेदन पत्रों का निराकरण

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा:–कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने कहा है कि अधिकारियों-कर्मचारियों की कोषालय से संबंधित स्थापना एवं लेखा की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जाता है। जिसके कारण पीडित अधिकारी, कर्मचारियों को मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पडता है व संबंधित की कार्य क्षमता पर भी विपरित प्रभाव पडता है। जिससे शासकीय कार्य प्रभावित होता है।
उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों की इस प्रकार की समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्रति मंगलवार अपरान्ह 05ः00 बजे से 06ः00 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में प्राप्त किये जाने की व्यवस्था की है। इस आशय के जारी आदेश में उन्होंने निर्देशित किया है कि उनकी अनुपस्थिति में समस्याओं के आवेदन पत्र अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अधीक्षक आवेदन प्राप्त कर कार्यवाही करना सुनिष्चित करेंगे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा