नियम विरुद्ध संचालित अशासकीय विद्यालय के खिलाफ बीआरसी ने की कार्रवाई

Spread the love

 

ब्यावरा/राजगढ़:– जनपद शिक्षा केंद्र ब्यावरा में पदस्थ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं एमआईएस समन्वयक ने बुधवार को किये गए भ्रमण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिलपटी बरवाल का निरीक्षण किया विद्यालय में दर्ज सख्या के अनुपात मे 50 प्रतिशत बच्चों की कम उपस्थिति के मामले की जांच की उसमें पाया गया कि इसी गांव में एक अशासकीय विद्यालय है जिसमे स्वामी विवेकानंद पब्लिक हाई स्कूल का बोर्ड लगा है उक्त विधालय का संचालन गुना जिले के किसी डाइस कोड के रजिस्ट्रेशन पर किया जा रहा है जो आरटीई एक्ट मान्यता नियम के विरुद्ध है विद्यालय में दो या तीन शिक्षक है जिनके दस्तावेज विद्यालय में नहीं थे शाला के रजिस्टर्ड में 56 बच्चे दर्ज है शाला में छोटे छोटे 6 कमरे है भोजन अवकाश के बाद एक कमरे में बच्चे अध्ययन कर रहे थे संचालक को हिदायत दी गई के बिना मान्यता के स्कूल का संचालन ना करें उक्त मामले की संपूर्ण कार्रवाई वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी गई है
विचारणीय पहलू यह है शासकीय प्राथमिक विद्यालय मैं पदस्थ शिक्षको की कार्यप्रणाली संदेह का दायरा बढ़ा रही है वरना शासकीय स्कूल मे अध्ययनरत बच्चे अशासकीय प्राइवेट स्कूल में अध्ययन करने क्यों जाते ,,,,,?

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा