मुख्यमंत्री चौहान के बाद अब कलेक्टर हर्ष दीक्षित एक्शन मूड में सात पटवारी को किया निलंबित

Spread the love

 

राजगढ़/ब्यावरा:– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले में लापरवाह भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ की गई निलंबन जैसी कारवाही की तर्ज पर जिला कलेक्टर हर्ष दिक्षित भी एक्शन मूड मैं नजर आये कार्य में लापरवाही के मामले में सात पटवारियों को निलंबित कर दिया ज्ञात रहे कि निलंबन जैसी इतनी बड़ी कार्यवाही जिले में बीते 5 सालों मैं आज तक नहीं देखी गई जितनी बड़ी बीते 8 दिनों में हुई इससे ऐसा प्रतीत होता है पूरा राजगढ़ जिला भ्रष्टाचार की बेशाखियो पर चल रहा था अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यवाही नहीं करते तो भ्रष्टाचार सड़कों पर घूमता नजर आता और अधिकारी कागजों में उपभोक्ताओं का राशन पहुंचा देते खैर कलेक्टर श्री दीक्षित ने दिये गये आदेश मे पटवारियों को फसल गिरदावरी में रूचि न लेना व आदेशो का पालन नहीं करने के मामले मे जिले की विभिन्न तहसीलों के सात पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा जिले के समस्त पटवारियों को सारा एप से गिरदावरी करने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे, के पालन में लापरवाही करने पर उक्त पटवारियों को उन्होंने निलंबित किया गया।
निलंबित पटवारियों में मधुसूदन शर्मा तहसील जीरापुर,नारायण मण्डोलिया तहसील ब्यावरा, रवि द्विवेदी तहसील खुजनेर, गिरीष गौड़ तहसील सुठालिया, कमल नागर तहसील पचोर, इब्राहिम खान तहसील सारंगपुर तथा नगजीराम भिलाला तहसील खिलचीपुर शामिल है। इन्हें कलेक्टर दीक्षित द्वारा म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबित पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। निलबंन अवधि में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी मुख्यालय नियत किया गया है।

0Shares
मध्यप्रदेश