पिछले 5 वर्षो में जातिगत विद्वेष की भावना से हुई घटनाओं वाले क्षेत्र चिन्हिंत किए जाएं -कलेक्टर

Spread the love

समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

राजगढ़/ब्यावरा :– कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने निर्देषित किया है कि जिले में खिलचीपुर जनपद के ग्राम कचनारिया में गतदिवस हुई घटना जैसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति नही हो। इस उद्देष्य से जिले के समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी गंभीर रहें। जिले में पिछले 5 वर्षो में जातिगत विद्वेष की भावना से हुई घटनाओं वाले क्षेत्र चिन्हिंत किए जाएं। उक्त क्षेत्रों की शिकायतों का विश्लेषण करें तथा संबंधितों के शस्त्र लायसेन्स निरस्त करने की कार्रवाई के साथ-साथ 107-16 एवं धारा-22 के तहत कार्रवाईयां की जाएं। यह निर्देष उन्होंने आज आयोजित समय-सीमा बैठक में समीक्षा के दौरान दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होंने जल जीवन मिषन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में खोदी सड़कों की मरम्मत कर गुणवत्तापूर्ण पूर्व की तरह करने, 15 से 17 आयु वर्ग एवं प्रिकाशन डोज के लक्षितों के क्रमषः प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज एवं प्रिकाशन डोज की वैक्सिनेषन के शतप्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति करने, दिव्यांगजनों को सहायक कृत्रिम उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हित करने एवं उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने हेतु जिले में शिविर लगाए जाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के शतप्रतिषत किसानों का सत्यापन करने, राजस्व पखवाड़ा एवं मुख्यमंत्री भू-अधिकार अभियान के प्रति गंभीर रहने, गौशालाओं के निरीक्षण हेतु नियुक्त अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण प्रतिवेदन देने तथा प्रतिसप्ताह निरीक्षण करने, 16 से 21 फरवरी, 2022 तक जिले में ग्राम सभाएं आयोजित कर सोशल ऑडिट कराने और इस उद्देष्य से नियुक्त अधिकारियों को संबंधित ग्राम सभाओं में अनिवार्यतः शामिल होने एवं जिला अधिकारियों को 16 से 21 फरवरी, 2022 तक फील्ड में ही रहने एवं शनिवार तथा रविवार को मुख्यालय नही छोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति प्रीति यादव, अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा