ब्यावरा में पुलिस पेट्रोल पम्प लोकार्पित प्रभारी मंत्री ने अपने वाहन में डीजल डलवा कर किया उद्घाटन

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा :–प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ मोहन यादव ने ब्यावरा में पुलिस कर्मियों के उत्थान के लिए स्थापित पुलिस पेट्रोल पम्प का रिबीन काट कर लोकार्पण किया तथा अपने वाहन में नगद डिजल डलवाकर पेट्रोल पम्प का उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नगद रूपये देकर अपने-अपने वाहन में ईंधन भरवाया। इस अवसर पर उन्होने पेट्रेल पम्प परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, ब्यावरा विधायक श्री रामचंद्र दांगी, सारंगपुर विधायक श्री कुवंर कोठर, श्री दिलवर यादव, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा