एमपी टॉस पोर्टल पर 25 तक भर सकते हैं छात्रवृत्ति आवेदन

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा:– एमपी टॉस पोर्टल अंतर्गत शासकीय/अशासकीय संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी जो एटीकेटी, गेप या किसी तकनीकी समस्या के कारण शैक्षणिक वर्ष 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति/आवास सहायता योजनांतर्गत जिन छात्रों के फार्म एमपी टॉस पोर्टल पर नहीं भर पाए हैं, वह सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग में सम्पर्क कर अनुमति उपरांत अपना फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। इस तिथि के पश्चात् फार्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी भी जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा