एक कैमरा सुरक्षा के नाम *ऑपरेशन राजगढ़ आई* अभियान का हिस्सा बने – प्रदीप शर्मा एसपी राजगढ़

एक कैमरा सुरक्षा के नाम *ऑपरेशन राजगढ़ आई* अभियान का हिस्सा बने – प्रदीप शर्मा एसपी राजगढ़

Spread the love

राजगढ़ ब्यावरा:– जिले के वर्तमान परिदृश्य में सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक होने के साथ-साथ बहुत उपयोगी साबित हो रहा है खासकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा कम लागत का चौकीदार कहा जा सकता है इसी तारतम्य मे जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में ऑपरेशन राजगढ़ आई अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरे से लेस किये जाने की कयावद की जा रही है पूर्व में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को व्यवस्थित करते हुए अन्य प्रमुख स्थानों चौराहों गली मोहल्लों में व्यापक निगरानी हेतु लगाए जा रहे हैं जन सामान्य से भी अपने अपने प्रतिष्ठानों घरों दुकानों में लगाए जाने की अपील की जा रही है
जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अभी तक समस्त थाना क्षेत्रों में 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टि से एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है उक्त अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा जन सामान्य से अपील है कि आप भी हमारे अभियान का हिस्सा बने और घरों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर हमें सहयोग करें

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा