नपा सीएमओ सुषमा धाकड़ ने किया सफाई कार्यों का निरीक्षण 

नपा सीएमओ सुषमा धाकड़ ने किया सफाई कार्यों का निरीक्षण 

Spread the love

*ब्यावरा:* मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती सुषमा धाकड़ ने नगरी क्षेत्र मेन मार्केट सदर बाजार जगात चौक मोमन मस्जिद रविशंकर नगर बंसी नगर आदि स्थानों का औचक निरीक्षण किया जिसमें मेन मार्केट सदर बाजार और जगात चौक मैं सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाये जाने पर 2 सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया दूसरी और रविशंकर नगर में सफाई व्यवस्था सही व्यवस्थित पाए जाने पर वहां के सफाई कर्मी श्रीमती विद्या बाई पति घीसालाल को पुरस्कृत किया जायेगा इसी के साथ सुठालिया रोड से मोमन मस्जिद तक नाले की सफाई जेसीबी से किए जाने के लिए निर्देशित किया गया ज्ञात रहे कि नगर में नालियां चोक सड़कों पर गंदगी पसरी हुई है सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमरा चुकी है नगर में पहली बार जिम्मेदार अधिकारी की तरह कार्य कर रही सीएमओ श्रीमती सुषमा धाकड़ द्वारा प्रतिदिन वार्डों में औचक निरीक्षण कर रही है जिसके कारण लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप होने के साथ ही सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाने लगा है सीएमओ के औचक निरीक्षण से नगर में सफाई व्यवस्था मैं सुधार होता नजर आ रहा है

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा