आजादी अमृत महोत्सव का शुभारम्भ

Spread the love

आजादी अमृत महोत्सव का शुभारम्भ
सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक श्री राज्यवर्धन सिंह व कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने किया
अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
राजगढ़
15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 75 सप्ताह पूर्व पूरे देश में इस महोत्सव का शुभारंभ 12 मार्च 2021 को नरसिंहगढ़ एवं राजगढ़ के मंगल भवन पर किया गया। इसके पश्चात लगातार 75 सप्ताह तक पूरे देश में इस उत्सव के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस महोत्सव का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा साबरमती आश्रम से डांडी मार्च को झंडी दिखाकर किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में शौर्य स्मारक में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरे प्रदेश में लगभग 430 स्थानों से जिसमें सभी नगरीय निकायों के मुख्यालयों एवं स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित मुख्य स्मारकों एवं ऐतिहासिक स्थलों से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
आजादी के अम्रत महोत्सव की शुरूआत जिले के नरसिंहगढ़ शहर से आजादी के अमर शहीद कुअर चैन सिंह की छत्री चौराहा पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक एवं शहीद के परपोते श्री राज्यवर्धन सिंह कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य जन ने छत्री चौराहा नरसिंहगढ़ में शहीद कुअर चैन सिंह को माल्यार्पण कर नमन किया।
नरसिंहगढ़ नगर पालिका परिषद तथा राजगढ़ के मंगल भवन के कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं सरदार पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों एवं महापुरुषों के बलिदान जा स्मरण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अमृत महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य आज की पीढ़ी को तत्समय की घटनाओं से अवगत कराना है। देश में गत 75 वर्षों में हुई प्रगति एवं भविष्य में देश का विश्व में क्या स्थान होना चाहिए इसके बारे में विचार मंथन कर उस दिशा में मजबूत कदम उठाना है।
राजगढ़ के मंगल भवन पूर्व विधायक श्री रघुनन्द शर्मा, पूर्व विधायक श्री प्रताप मंडलोई, विधायक राजगढ़ श्री बापू सिंह तंवर, जिला महामंत्री श्री मनोज हाड़ा, मण्डल अध्यक्ष श्री मनोज जोशी आदि उपस्थित रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा