पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का बयान हास्यास्पद बताते हुए कहा जिले मे सरकार द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही कांग्रेस – दिलवर यादव जिला अध्यक्ष भाजपा

पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का बयान हास्यास्पद बताते हुए कहा जिले मे सरकार द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही कांग्रेस – दिलवर यादव जिला अध्यक्ष भाजपा

Spread the love

पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का बयान हास्यास्पद बताते हुए कहा जिले मे सरकार द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही कांग्रेस – दिलवर यादव जिला अध्यक्ष भाजपा

*राजगढ़/ब्यावरा:-* प्रदेश मे बीते कई वर्षो से सत्ता में रहकर सरकार चलाने वाली कांग्रेस ने विकास के नाम पर राजगढ़ जिले को कुछ नहीं दिया. अब भाजपा सरकार द्वारा जिले में किए जा रहे विकास कार्यों से कांग्रेस पार्टी में बौखलाहट है, उसको अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है. भाजपा शासन में जिले को मोहनपुरा बांध की सौगात मिली. इसको भी कांग्रेस पचा नहीं पा रही. पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह द्वारा यह आरोप की बांध में पानी छोड़ने से एक युवक की डूबने से मौत हो गई. जबकि नदी में पानी छोड़ना गर्मी में एक सामान्य प्रक्रिया है. उनका यह बयान पूरी तरह हास्यास्पद है.उक्त बात जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव ने कहते हुए बताया कि आजादी के बाद दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस ने एक सूखाग्रस्त राजगढ़ को विरासत में दिया. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इतना बड़ा बांध बनाकर खेती में सिंचाई और घरों में पीने का पानी पहुंचाने काकाम कियातो कांग्रेस में बौखलाहट है. पूर्व सांसद का बयान यही बौखलाहट जाहिर करता है. एक दुर्घटना को बांध से छोड़े गये पानी के बहाव से जोड़कर राजनीति करना दुःख की बात है. जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय बहाव के लिए गर्मियों में नदी में समय-समय पर पानी छोड़े जाना एक सामान्य प्रक्रिया है. इसी के तहत 13 अप्रैल को प्रशासन को सूचित कर 16 अप्रैल को पानी छोड़गया. जबकि उक्त दुर्घटना 17 अप्रैल को हुई.

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा