नायब तहसीलदार व तहसीलदार कोर्ट में पेंडिंग केसों का समय सीमा में निराकरण करें -कलेक्टर

Spread the love

राजगढ़ ब्यावरा
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मासिक आरो बैठक कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक में अपर कलेक्टर श्री केसी नागर, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान ब्यावरा एसडीएम सुश्री निधि सिंह, खिलचीपुर एसडीएम नेहा साहू, सारंगपुर एसडीएम श्री त्रिपाठी वह सभी तहसीलदार नायब तहसीलदार उपस्थित रहे ।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सभी नायब तहसीलदार कोर्ट व तहसीलदार कोर्ट में पेंडिंग केसों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कोर्ट में पेंडिंग केस का समय सीमा पर निराकरण न करने पर लखनवास नायब तहसीलदार श्री कुलदीप जाधव की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार समय पर पटवारी रिपोर्ट ना भेजने पर नायब तहसीलदार खुजनेर श्री शम्भु सिंह मीणा को एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए ।
नायब तहसीलदार कालीपीठ ने बताया कि 116 के केस पोर्टल पर फिट कर दिए हैं ऐसे ही सुठालिया संडावता भोजपुर नायब तहसीलदार कोर्ट में पेंडिंग केस को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदारश्री चोपड़ा ने बताया कि मेरे पास 80 के अतिक्रमण के हैं हैं जो हम जल्दी ही निराकरण करेंगे ।
नायब तहसीलदार सारंगपुर कोर्ट के सभी केस को डिस्पोज करने के निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार माचलपुर ने बताया कि तीन केस रास्ते विवाद के हैं 6 केस हैं औऱ हैं जो हम जल्दी ही निराकरण कर देंगे ।
बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि 2 सप्ताह में 90% केस डिस्पोज्ड करें ।
बैठक में सीएम किसान कल्याण, योजना स्वामित्व योजना, गेहूं उपार्जन की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने आरओ बैठक में तहसीलदारों को सुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि बिना विलंब के लोगों को सुविधा देना ही सुशासन हैं।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा