भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर निकाली जनदर्शन यात्रा ,नवनिर्मित धर्मशाला का किया शुभारंभ

भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर निकाली जनदर्शन यात्रा ,नवनिर्मित धर्मशाला का किया शुभारंभ

Spread the love

 

ब्यावरा/राजगढ़:–समस्त जीवो के कार्यो का हिसाब रखने वाले कायस्थ समाज के कुल आराध्य श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्य दिवस 8 मई गंगा सप्तमी रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्राकट्य(जन्म दिवस) पर प्रातः 9:00 बजे शहर के पीपल चौराहा, शा हाई स्कूल राजगढ रोड से भव्य जनदर्शन यात्रा निकाली गई। जो नगर के भरथरे मार्ग ,गांधी चौक, सदर बाजार सुभाष चौक ,जगत चौक ,अहिसा द्वार होते हुए मुल्तानपुरा विधायक निवास से भगवान चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे। जहां आराध्य भगवान चित्रगुप्त जी की महा आरती की गई वही दोपहर 12:00 बजे के बाद समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन चलता रहा और अतिथियों का स्वागत सत्कार का कार्य हुआ। दोपहर 2:00 से 3:00 तक बच्चों एवं महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम चले ।
कोषाध्यक्ष शाम निगम ने बताया कि रविवार गंगा सप्तमी को आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्य दिवस है । आराध्य श्री को रथ मे विराजमान कर जनमानस को उनके दर्शनाथ चल समारोह निकाला गया ।वही प्राकट्य दिवस के अवसर पर मंदिर प्रांगण मे नव निर्मित धर्मशाला का उद्घाटन समारोह भी रखा गया था। जिसका शुभारंभ क्षैत्रीय विधायक रामचन्दर दांगी एवं राजगढ विधायक बापू सिंह तँवर द्बारा किया गया।इससे पूर्व नगर मे भगवान चित्रगुप्त जी के जन दर्शन यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर शीतल जल ,पेय पदारथ से स्वागत् किया गया ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा