राजगढ़;करेड़ी में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

राजगढ़;करेड़ी में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

Spread the love

राजगढ़: राजगढ़ के पास ग्राम करेड़ी में बीती रात दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव हो गया. घटना में जमकर आगजनी और पथराव हुआ. दरअसल जिले के करेणी गांव में हिंसक झड़प की ये घटना हुई, जहां भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया. यहां पर मारपीट की घटना से नाराज लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और मोटरसाइकिल समेत कई गाड़ियों में तोडफोड़ भी की गई. इतना ही नहीं मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर भी भीड़ ने हमला बोल दिया. वहीं एसडीएम और थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी पथराव किया गया

              जमीनी विवाद में हुई घटना

पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर करेणी गांव के आल्लावेली ने मोहन वर्मा पर हमला बोल दिया, जिसके बाद मोहन वर्मा के करीबियों ने आल्लावेली के बेटों के साथ मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते मारपीट हिंसा में बदल गई और भीड़ ने आल्लावेली के घर में आग लगा दी. इस हिंसा में पुलिसवालों समेत दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं. हिंसा को देखते हुए करेणी गांव में भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है, साथ ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि हालात और ना बिगड़े.

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा