उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग हो- अपर जिला न्यायाधीश

Spread the love


विश्व उपभोक्ता दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न
राजगढ़
विष्व उपभोक्ता दिवस पर जिले में उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यषाला मेंं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शेख सलीम, अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप अष्ठाना उपभोक्ता फोरम की सदस्य श्रीमती सक्सेना, जिला केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक श्री ऋषि भारके, जिला खाद्य अधिकारी श्री तिवारी तथा अन्य जन उपस्थित रहे।
कार्यषाला को सम्बोधित करते हुए अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्री शेख सलीम ने कहा कि कानून में उपभोक्ता को ठगी से बचाने और उनके अधिकारों को संरक्षित करने के लिए सुरक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, चयन का अधिकार, क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार तथा उपभोक्ता फोरम का अधिकार होता है।
अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर ने बताया कि उपभोक्ताओं को शिकायत निवारण के लिए उपभोक्ता विवाद निवारण कमीषन का गठन किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर संस्था है। कोई भी उपभोक्ता, अनुचित व्यापार, दोशपूर्ण वस्तु या सेवाएं, अधिक कीमत वसूलने अथवा जीवन की सुरक्षा के लिए जोखिम पूर्ण वस्तुओं की बिक्री के विरूद्ध शिकायत की जा सकती है। अंत में जिला खाद्य अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा