नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के मतदान के समय में संशोधन प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान 

नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के मतदान के समय में संशोधन प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान 

Spread the love

 

राजगढ़/ब्यावरा:–म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा निर्देशित किया गया है कि आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के समय मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मतदान के समय में आंशिक संशोधन करते हुए मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजे से सायंकाल 06ः00 बजे तक निर्धारित किया गया था।
आयोग द्वारा उक्त समय पर पुनः विचारोपन्त नगरीय निकायों के निर्वाचन में मतदान का समय पूर्व में निर्धारित प्रातः 07ः00 बजे से सायंकाल 05ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान के समय में संशोधन की जानकारी मतदान कर्मियों के लिये आयोजित प्रशिक्षण सत्र में प्राथमिकता से सूचित की जाना सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इस आशय की सूचना शीघ्र देने के निर्देश सर्व संबंधितों को दिए गए है।

0Shares
मध्यप्रदेश