आवेदन पत्रों का निराकरण समय-सीमा में कर ऑनलाईन पोर्टल पर दर्ज कराएं अधिकारी – कलेक्टर

आवेदन पत्रों का निराकरण समय-सीमा में कर ऑनलाईन पोर्टल पर दर्ज कराएं अधिकारी – कलेक्टर

Spread the love


राजगढ़/ब्यावरा:–कलेक्टर हर्ष दीक्षित कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन-पत्र प्रस्तुत किये जाते हैं, जो विभिन्न माध्यमों से जिला कार्यालय में प्राप्त होते है। इन आवेदन-पत्रों को जिला कार्यालय द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अथवा ऑनलाईन निराकरण हेतु भेजे जाते है। पिछले एक वर्ष – छः माह से यह पाया गया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदन पत्रों का निराकरण समय-सीमा में नही करते हुए ऑनलाईन पोर्टल पर निराकरण दर्ज नहीं किया जा रहा है। यह स्थिति उचित नहीं है।
उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ऑनलाईन आवेदनों के निराकरण पोर्टल पर दर्ज कराए अन्यथा संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा