नगर पालिका चुनाव:11 जून से लेकर 18 जून तक भरे  जायेंगे फार्म दो चरणों में होगा मतदान

नगर पालिका चुनाव:11 जून से लेकर 18 जून तक भरे  जायेंगे फार्म दो चरणों में होगा मतदान

Spread the love

 

राजगढ़/मप्र:–कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष दीक्षित ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 जारी कार्यक्रमानुसार राजगढ़ जिले की समस्त निकायों में दो चरणों में आम निर्वाचन कराए जाएंगे। प्रथम चरण में 06 जुलाई, 2022 को राजगढ़, ब्यावरा, खुजनेर एवं सुठालिया में तथा द्वितीय चरण में 13 जुलाई, 2022 को नरसिंहगढ़, सारंगपुर, कुरावर, बोड़ा, तलेन, पचोर, जीरापुर, खिलचीपुर, छापीहेड़ा एवं माचलपुर में मतदान निर्धारित मतदान केन्द्रों में सम्पन्न होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के कार्यक्रम अनुसार दोनों चरणों की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही 11 जून, 2022 से 18 जून, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक, नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे से, अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून, 2022 अपरान्ह 03ः00 बजे तक, अभ्यार्थियों की सूची तैयार करना तथा निर्वाचन प्रतीकों का अवंटन 22 जून, 2022 को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद किया जाएगा।

प्रथम चरण का निर्वाचन 06 जुलाई, 2022 को प्रातः 07ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों पर तथा द्वितीय चरण का निर्वाचन 13 जुलाई, 2022 को प्रातः 07ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों पर कराया जाएगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम चरण की 17 जुलाई, 2022 को प्रातः 09ः00 बजे से तथा द्वितीय चरण की 18 जुलाई, 2022 को प्रातः 09ः00 बजे से की जाएगी।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा