नपा चुनाव:मतगणना की तेयारी,समस्त अनुविभागीय मुख्यालयों पर मास्टर ट्रेनर आज दो शिफ्टों मे देंगे प्रशिक्षण

नपा चुनाव:मतगणना की तेयारी,समस्त अनुविभागीय मुख्यालयों पर मास्टर ट्रेनर आज दो शिफ्टों मे देंगे प्रशिक्षण

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा:–म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 हेतु घोषित कार्यक्रम अनुसार दो चरणों में सम्पन्न हुए मतदान की गणना दो चरणों में की जाएगी। जिन नगरीय निकायों में मतदान प्रथम चरण में 06 जुलाई, 2022 को सम्पन्न हुआ है, कि गणना 17 जुलाई, 2022 को कि जाएगी। इसी प्रकार जिन नगरीय निकायों में द्वितीय चरण में 13 जुलाई, 2022 मतदान सम्पन्न हुआ है, के मतों की गणना 20 जुलाई, 2022 को मतगणना स्थल पर की जाकर परिणामों की घोषणा की जाएगी। सुव्यवस्थित एवं त्रृटि रहित मतों की गणना के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष दीक्षित के निर्देशानुसार मतगणना के लिए नियुक्त किए गए 35 मास्टर ट्रेनर रिजर्व सहित 1022 प्रशिक्षार्थियों को दो पालियों में प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण सत्र 15 जुलाई, 2022 को राजगढ़, ब्यावरा, खिलचीपुर, जीरापुर एवं नरसिंहगढ़ मुख्यालयों में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक तथा दोपहर बाद 02ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक आयोजित किए जाएगे।
नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतों की गणना हेतु प्रशिक्षार्थियों को नरसिंहगढ़ अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ में 271 प्रशिक्षार्थियों को, राजगढ़ अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में 155 प्रशिक्षार्थियों को, खिलचीपुर अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर में 134 प्रशिक्षार्थियों को, सारंगपुर अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर में 164 प्रशिक्षार्थियों को, ब्यावरा अंतर्गत अशासकीय सिस्टर निवेदिता पब्लिक स्कूल ब्यावरा में 158 प्रशिक्षार्थियों को तथा जीरापुर अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर में 140 प्रशिक्षार्थियों को त्रृटि रहित मतगणना के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों की मॉनिटरिंग संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करेगें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा