समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण

Spread the love


राजगढ़ 19 मार्च,2021
राजगढ़ सर्व शिक्षा अभियान द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण के लिए विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र राजगढ़ में समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री मनोज सिंह हाडा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। श्री हाड़ा ने मां सरस्वती की वंदना एवम मां सरस्वती की पूजन और दिव्यांग बालिकाओं की पाद पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विकासखंड के 45 दिव्यांग बच्चों को उपकरण का वितरण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग बच्चों उनके अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मनोज हाडा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक बच्चे को समान रूप से शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उसी क्रम में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा नहीं आए इसके लिए बच्चों के मूल्यांकन के पश्चात चयनित बच्चों को उपकरण प्रदान किए गए हैं।
कार्यक्रम में एपीसी श्री प्रमोद कुमार नामदेव, बीआरसी समन्वयक श्री महेश कुमार वर्मा, एलिम्को उज्जैन के विशेषज्ञ श्री चंदन भारती राजकुमार और सचिन सक्सेना शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएससी सुश्री शोभना शास्त्री ने किया, सरस्वती वंदना श्रीमती इंदिरा बासोदिया द्वारा की गई आभार प्रदर्शन एमआरसी श्रीमती दीपमाला दांगी ने किया।
इस अवसर पर श्री संजू सक्सेना, श्री फूल सिंह वर्मा, अशोक दांगी, लेखापाल अरुण दुबे, इंजीनियर पीसी सक्सेना सहित श्रीमती इंदु बाला नामदेव, जनशिक्षक कमल बासौदिया, कुशल राव, इंदर वर्मा, रामबाबू साहू ने व्यवस्थाएं संभाली।
उल्लेखनीय है कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रतिवर्ष दिव्यांग बच्चों का मूल्यांकन शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें स्थानीय के साथ एलिम्को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक दिव्यांग बच्चों की जांच कर उसके अनुरूप उपकरण प्रदान किए जाते हैं बीआरसी में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाकर उन्हें मास्क वितरित किए गए और सैनिटाइजर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई राजगढ़ विकासखंड में दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल 9 व्हीलचेयर 14 के लिए पांच हियरिंग एंड सायकिल की दो रोलेट एक सहित 23 आईडी किट का वितरण समारोह पूर्वक किया गया । अंत मे आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
समा.क्रं./497/097/03/2021 ……..0……..फोटो क्रं. 03

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा