राजगढ़:शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में रजिस्ट्रेशन 05 अगस्त से होंगे प्रारंभ

राजगढ़:शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में रजिस्ट्रेशन 05 अगस्त से होंगे प्रारंभ

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा :– शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय राजगढ़ में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सिविल इंजी., इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकाम्यूनिकेषन इंजी. केमिकल इंजी. एवं मेकेनिकल इंजी. ब्राचं में अर्हकारी परीक्षा 10वीं के आधार पर प्रथम चरण की ऑनलाईन काउसलिंग प्रवेष प्रक्रिया हेतु पंजयीन 05 अगस्त, 2022 से प्रारंभ होंगी। यह 27 अगस्त, 2022 सायं 05ः00 बजे तक चलेगी। इच्छित संस्थाओं में प्राथमिकता क्रम का ऑनलाईन चयन एवं लॉक 12 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 रात्रि 11ः45 बजे तक किया जाएगा एवं रजिस्ट्रेशन उपरांत संस्था में प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए 06 सितम्बर, 2022 से 12 सितम्बर, 2022 सायं 05ः00 बजे तक उपस्थित होना होगा। महाविद्यालय की सभी ब्राचोंं की प्रवेश क्षमता 60-60 सीट है।
इस आषय की जानकारी में प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक ने बताया कि प्रवेष उपरांत छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकेंगे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. सक्षम स्कॉलरषिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी।
कोविड़-19 की वजह से माता या पिता या दोनो की मृत्यु और आर्म्ड और सेट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस में शहीद हुए जवानों के बच्चों की एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप स्कीम के तहत प्रतिवर्ष 50,000 की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरषिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकते है।
प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी हेतु 7974942609, 9131541916 पर सम्पर्क कर सकते है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा