ब्यावरा:अर्धरात्रि मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्टर एसडीएम एसपी और एसडीओपी डटे रहे अजनार नदी किनारे,

ब्यावरा:अर्धरात्रि मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्टर एसडीएम एसपी और एसडीओपी डटे रहे अजनार नदी किनारे,

Spread the love


बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम द्वारा निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

 

ब्यावरा राजगढ़:– बीती रात नगर में हुई मूसलाधार बारिश के बीच जिला कलेक्टर हर्ष दीक्षित एसडीएम संजय उपाध्याय एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी एसडीओपी नेहा गौर अपनी जान की परवाह किए बगैर बाढ़ के बीच अजनार नदी के किनारे चौकसी करते रहे

व आमजन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही टीम के साथ डटे रहे, अजनार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा था कई लोग अपने अपने घरों की छतों पर फंसे हुए थे जिनको निकालने के लिए पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर था, जिला प्रशासन की सांसें फूल रही थी बस्तियां डूबी हुई थी त्राहि-त्राहि मची हुई थी लाइट बंद थी लोगों में भय का वातावरण बना हुआ था पूरा प्रशासनिक अमला जन सामान्य की सुरक्षा और सुरक्षित स्थान पर भेजने की कोशिश में लगा हुआ था आईएएस और आईपीएस जैसे जिम्मेदार अधिकारी द्वारा किया गया सेवा कार्य किसी परोपकार से कम नहीं होता कहते हैं नर सेवा ही नारायण सेवा है जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर पालिका सहित जनप्रतिनिधि सभी की नगर में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है अक्सर देखा गया कि कुछ जनसेवक तो दिखावे की राजनीति कर फोटोग्राफी के माध्यम से चमकना चाहते हैं मगर कलेक्टर एसडीएम एसडीओपी किसी फोटोग्राफी के मोहताज नहीं दिखे वाह आमजन की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। 

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा