श्री वैष्णव देवी माता को ओढ़ाई 121 मीटर चुनरी, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्तों का उमड़ा सैलाब

श्री वैष्णव देवी माता को ओढ़ाई 121 मीटर चुनरी, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्तों का उमड़ा सैलाब

Spread the love

श्री वैष्णव देवी माता को ओढ़ाई 121 मीटर चुनरी, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्तों का उमड़ा सैलाब

ब्यावरा/राजगढ़:– नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में माता वैष्णो देवी को 121 मीटर चुनरी समर्पित की। चुनरी यात्रा मातामण्ड स्थित शीतला माता मंदिर से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुरानी बस डिपो स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पर पहुंची। चुनरी यात्रा का पूरे नगर में जगह-जगह बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंच कर विशेष पूजा अर्चना के बाद महाआरती की गई। चुनरी यात्रा में महिलाएं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्ति भाव और माता के जयकारे से पूरा नगर गूंजता रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा