ब्यावरा:अवैध मदिरा निर्माण के संदिग्ध सात स्थलों पर आबकारी विभाग का छापा

ब्यावरा:अवैध मदिरा निर्माण के संदिग्ध सात स्थलों पर आबकारी विभाग का छापा

Spread the love

 

ग्राम मलावर मैं तैयार महुआ लाहन मात्रा लगभग 1030 किलोग्राम जप्त

ब्यावरा/राजगढ़:–आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर राजगढ़ हर्ष दीक्षित के निर्देश पर एवम जिला आबकारी अधिकारी केदार सिंह मैकाले के मार्गदर्शन में वृत प्रभारी संदीप कुमार लोहानी ब्यावरा के नेतृत्व में वृत्त क्षेत्र में गश्त के दौरान ग्राम मलावर मैं अवैध मदिरा निर्माण के संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के कुल 7 प्रकरण कायम किए । उक्त कार्यवाई मे मदिरा निर्माण हेतु तैयार महुआ लाहन मात्रा लगभग 1030 किलोग्राम भी जप्त हुआ जिससे मौके पर ही सैंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट किया

साथ ही मौके पर अवैध मदिरा निर्माण के लिए तैयार बड़ी बड़ी भट्टियों को भी नष्ट किया।
उक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दुबे, अंकित चौहान, ममता गौर, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री मोहन सिंह यादव, आबकारी आरक्षक श्री गौरीशंकर विजयवर्गीय एवं इमरान ने मौके पर उपस्थित रहकर सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा