ब्यावरा:बिजली कटौती और खाद की कमी को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

ब्यावरा:बिजली कटौती और खाद की कमी को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

 

विधायक रामचंद्र दांगी के नेतृत्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने उतरी मैदान में

ब्यावरा/राजगढ़:–पूरे प्रदेश सहित ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र मे खाद की भारी कमी एवं बिजली कटोती ओर ट्रांसफार्मरो को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यावरा के नेतृत्व मे पीपल चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया गया। ज्ञात रहे की क्षेत्र मे खाद की भारी कमी है किसानों को खाद नही मिल रहा हे, बिजली कटोती भी चरम पर है, किसानो को खेतो मे पानी और खाद की सख्त जरूरत है जो दोनो ही नही मिल पा रही है ।
किसानो के हालात को देखते हुए विधायक रामचंद्र दांगी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ के साथ धरने पर बैठे व ज्ञापन देकर शासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता एवम बिजली कटोती को बंद करने का आग्रह किया।
साथ ही उक्त गंभीर समस्या का समय पर निराकरण ना होने की दशा मे वृहद एवम अनिश्चत कालीन धरने प्रदर्शन की चेतवानी दी। विधायक रामचंद्र दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधीयाँ, पूर्व जनपद अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉक्टर भरत वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष कपिल शिवहरे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु गुर्जर,एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल दांगी, गादीया ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल बना, पार्षद पूनम मैंवाडे, ज्ञानू विजयवर्गीय,गिर्राज शाक्यवार, कैलाश कुशवाहा पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिलावट, सनी विजयवर्गीय,गंगा चौहान, अनीता उग्र ,अमन अरोरा, पुरुषोत्तम दांगी, राजू वर्मा, समीर खान निपेन्द्र सिंह सोलंकी,
कैलाश कुशवाह, सहित स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा