कलेक्टर ने नागरिकों को दी होली की शुभकामनाएं, अपने घर पर ही होली मनाने की अपील

Spread the love

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली रंगों और आनंद का उत्सव है लेकिन वर्तमान में कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए हमें और अधिक सजग, सतर्क रहने की जरूरत है। सभी अपने घर पर ही होली मनाएं और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। एक स्थान पर अधिक लोगों के एकत्र होने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जायेगा। हमारा संकल्प और संयम कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है इसलिए जरूरी है कि सभी अपने परिवार के साथ घर पर ही होली मनाएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक मास्क अनिवार्य रूप से लगाएँ, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथों को साफ रखें, सेनेटाइज करते रहें तथा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वैक्सीन अवश्य लगवाएँ। वैक्सीनेशन से कोरोना के विरुद्ध शरीर में प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है। सभी नागरिकों से पुनः अपील है कि कोरोना से बचने के लिए सभी सावधानियों का आवश्यक रूप से पालन करें और इस बार की होली अपने परिवार के साथ घर पर ही मनाएं।।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा