केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, सरकार पर उठाए सवाल

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, सरकार पर उठाए सवाल

Spread the love


ब्यावरा/राजगढ:–देश के बड़े उद्योग समूह अडाणी ग्रुप की वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी से करोड़ों निवेशकों के लाखों रुपए डूबने और एलआईसी व स्टेट बैंक सहित सरकारी बैंकों के एक लाख करोड़ का नुकसान के लिए संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा सोमवार को एलआईसी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नारायणसिंह आमलाबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, विधायकगण रामचंद्र दांगी, बापूसिंह तंवर, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ भारत वर्मा आदि ने आरोप लगाया कि अडाणी समूह की अनियमितता सामने आने से यह प्रमाणित हो गया है कि केंद्र सरकार चंद अरबपति कारोबारीयांे की सरकार है और इस सरकार के दबाव के चलते अडानी ग्रुप में एलआईसी और स्टेट बैंक के करोड़ों निवेशकों का पैसा डूब गया। प्रदेश की भाजपा सरकार की विकास यात्रा पर कटाक्ष करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा की यह पश्चाताप और विनाश की यात्रा है। ब्लाक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष जगदीश सेन ने संचालन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष अफताब खान, लक्की दांगी, विष्णु गुर्जर, शिवनारायण अहिरवार, समीर खान, गंगा चौहान, पुष्पेंद्र पाराशर, फरीद अहमद, अमन अरोरा, रामनारायण भारती, आदि मौजूद थे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा