दूध में मिलावट करने वालों की सूचना देने पर मिलेगा विशेष पुरस्कार-कलेक्टर राजगढ

दूध में मिलावट करने वालों की सूचना देने पर मिलेगा विशेष पुरस्कार-कलेक्टर राजगढ

Spread the love

मिलावट करने वालो की खेर नही

राजगढ़/ब्यावरा:–जिले में दूध में पाम ऑयल या अन्य मिलावटी पदार्थ मिलाकर बाजार या दूध प्लांट पर दूध बेचकर जन सामान्य के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों की सूचना मोबाइल 9981846285 पर देने पर कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडे अधिकारी कर्मचारियों-कलेक्टर

राजगढ़/ब्यावरा:– आगामी दिनों में विभिन्न पर्वों एवं त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा ने जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़े तथा मुख्यालय पर ही उपस्थित रहे।

 मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंध शुष्क दिवस घोषित

कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 08 मार्च, 2023 होली के अवसर पर जिले की समस्त देसी एवं विदेशी मदिरा एवं स्टोरेज मघ भाण्डागार एवं आसवनी से परिवहन शाम 3:00 बजे तक बंद रखे जाने तथा मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंध करते हुए शुष्क दिवस घोषित किया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा